Skip Navigation
उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो के बारे में
हमारे बारे में |

हमारे बारे में

उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो के बारे में

उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो हर मायने में विविध है. यह उत्तरी ओन्टेरियो में एक विशाल और भिन्न क्षेत्र है, जिसकी सीमाएं सुपीरियर झील के किनारों से मिलती हैं; जो दुनिया में मीठे पानी का सबसे बड़ा स्रोत है और प्रतिष्ठित सुपीरियर झील राष्ट्रीय समुद्री संरक्षण क्षेत्र भी यहां स्थित है. 



उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो का क्षेत्रफल 526,371.87 वर्ग किलोमीटर है और इसमें 3  जनगणना प्रभाग आते हैं; केनोरा डिस्ट्रिक्ट, रेनी रिवर डिस्ट्रिक्ट और थंडर  बे डिस्ट्रिक्ट. सिटी ऑफ थंडर बे  और केनोरा सबसे बड़ी आबादी वाले शहरी केंद्र हैं.  उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो के अन्य भाग ज्यादातर ग्रामीण हैं, जिनकी आबादी 10,000 से भी कम है.


उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो क्षेत्र हमेशा एक मिलन स्थल रहा है. सदियों से, विभिन्न समूहों के लोग यहां मिलकर आते और काम करते रहे हैं. प्रवासी फर्स्ट नेशंस जनजातियों और 20 वीं सदी के यूरोपीय आप्रवासियों से लेकर, ज्यादा हाल में आए लोगों तक, जो अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका से आए, आज उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो विविध पृष्ठभूमियों और विभिन्न संस्कृतियों के लोगों से बना है.



उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो के समुदाय उतने ही विविध हैं जितने यहां के निवासी. यहां आपको मिलेंगे जीवंत शहर, फिशिंग विलेज, कृषक समुदाय, मार्केट टाउन, उत्तरी वनों के बीच स्थित फर्स्ट नेशंस और झीलों के साथ रिसॉर्ट्स, ऊबड़-खाबड़ तटरेखाएं और पर्वत श्रृंखलाएं. इसमें जोड़ें एक विशिष्ट, चार मौसम की जलवायु और आपको मिल जाता है एक स्वस्थ, आउटडोर जीवन शैली के लिए एकदम उपयुक्त संयोजन.



चाहे आप एक तेज़ भागदौड़ भरा शहरी जीवन चाहते हों, या किसी शांत झील के किनारे बसेरा, आपके लिए उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में समुदाय की पसंद उपलब्ध है. उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो के बारे में अधिक जानें.
हम कहां हैं |
A globe with a target locating Northwestern Ontario.
फोटो गैलरी |
Thumbnail of NWO in the Fall for Photo Gallery

त्वरित तथ्य |
ओन्टेरियो कैनेडा का दूसरा सबसे बड़ा प्रोविंस है, जो एक मिलियन वर्ग किलोमीटर (415,000 वर्ग मील) से बड़े क्षेत्र में फैला है - क्षेत्र फ्रांस और स्पेन के संयुक्त क्षेत्रफल से भी बड़ा.