Skip Navigation
आपके पहुंचने से पहले
आपके पहुंचने से पहले |

आपके पहुंचने से पहले

दूसरे देश में जाकर बसने की तैयारी करना एक रोमांचक समय होता है. इससे पहले कि आप अपना मूल देश छोड़ें, सीखने और करने के लिए कई नई बातें होती हैं, ताकि आपको कैनेडा के जीवन के अनुसार ढलने में आसानी रहे.

इससे पहले कि आप पहुंचें, यह जानना महत्वपूर्ण है कौन से दस्तावेज़ लाने हैं, प्रथम कुछ दिनों और सप्ताहों में किन-किन बातों की उम्मीद करनी चाहिए, अपने वित्त को कैसे व्यवस्थित करें, रहने की जगह कैसे ढूंढ़ें, तथा और भी बहुत कुछ.

जब जाकर बसने की तैयारी कर रहे हों, तो आप को इस बात से भी परिचित होना चाहिए कि उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो के जीवन से क्या-क्या उम्मीदें करनी चाहिए. इससे पहले कि आप पहुंचें, यहां के दैनिक जीवन, रहन-सहन के खर्च, संस्कृति और कई अन्य चीजों को जानने में, जिनके बारे में आप को पता होना चाहिए, इस पोर्टल में दी गई जानकारी को देखने में कुछ समय लगाएं.


उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो आप्रवासन पोर्टल के इस खंड में, आपको निम्नलिखित के बारे में जानकारी मिलेगी:

  • उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में रहने के लाभ
  • कैनेडा में जाकर बसने से पहले करने के लिए काम
  • कैनेडा लाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़
  • कैनेडा में काम करने के लिए तैयारी करना
  • अँग्रेज़ी भाषा ऑनलाइन पाठ्यक्रम और परीक्षा
  • उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो की यात्रा

इससे पहले कि आप कैनेडा और उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो पहुंचें, आपको क्या-क्या काम करने चाहिए यह जानने के लिए हमारी आपके पहुंचने से पहले जांच-सूची को देखें.


हम कहां हैं |
A globe with a target locating Northwestern Ontario.
फोटो गैलरी |
Thumbnail of NWO in the Fall for Photo Gallery

त्वरित तथ्य |
सुपीरियर झील दुनिया में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है और इसमे मीठे पानी की वैश्विक आपूर्ति का 10% हिस्सा मौजूद है.