मैराथन टाउन में आपका स्वागत है।
एक नए जीवन, भविष्य और कारोबार निर्माण के लिए शानदार स्थान
मैराथन टाउन एक जीवंत समुदाय है, जो किसी से भी दूसरी जगह से अलग जीवन की एक अद्वितीय गुणवत्ता प्रदान करता है। लेक सुपीरियर के प्रायदीप बन्दरगाह पर, थन्डर बे व स्यू सेंट मेरी के बीच स्थित मैराथन क्रिया-कलापों का हब है। उत्तरी जंगलों से घिरा मैराथन 4,000 लोगों का निवास-स्थान है। हमारे निवासी जीवन को उच्चस्तरीय गुणवत्ता प्रदान करने वाली चिकित्सा, शिक्षा व मौज-मस्ती की सेवाओं की पूरी श्रृंखला का आनन्द लेते हैं।
मैराथन में एक जीवंत उद्योग व कारोबारी समुदाय है, जिसे हैमलो गोल्ड माइन्स व लघु, मघ्यम तथा बड़े उद्योगों का सहारा हासिल है। कैनेडा को पूर्व से पश्चिम तक जोड़ने वाले ट्रांस-कैनेडा हाइ वे पर अपनी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण, मैराथन टाउन की कुछ शहरी केन्द्रों तक तीव्र व आसान पहुंच है। स्यू सेंट मेरी, ओन्टेरियो (पूर्वी), और पीजन नदी, ओन्टेरियो (पश्चिमी) पर संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पार करने की जगहों तक यहां से कुछ ही देर की ड्राइविंग से पहुंचा जा सकता है।
इस सक्रिय समुदाय में सदा कुछ करने के लिए होता है और यह जगह मछुआरों व शिकारियों के लिए असली स्वर्ग है। मैराथन एक संपूर्ण सेवाओं से लैस, पूरी तरह से आधुनिक शहर है जो भविष्य में विकास और आर्थिक समृद्दि के लिए तैयार है। हम एक आशावादी और आगे बढ़ने वाला समुदाय हैं - नए जीवन, भविष्य और कारोबार निर्माण के लिए एक शानदार स्थान!