व्हाइट रिवर टाउनशिप में आपका स्वागत है
व्हाइट रिवर की सुंदरता को जानें
व्हाइट रिवर टाउनशिप को सबसे ज्यादा विश्व-विख्यात बाल चरित्र विनी दि पू
www.whiteriver.ca/article/winnie-the-pooh-6.asp के जन्म स्थान के तौर पर जाना जाता है, एक भालू का बच्चा जो लेखक ए.ए. मिल्न की प्रेरणा बना.
व्हाइट रिवर हरे-भरे उत्तरी वनों, मीठे पानी की झीलों और प्राकृतिक वन्य जीवों के आश्चर्यजनक परिदृश्य में स्थित है। ट्रांस-कैनेडा हाई वे के हाई वे 17 पर, थंडर बे तथा स्यू सेंट मेरी के बीच में स्थित, उत्तरी ओन्टेरियो का यह शहर केन्द्रीय कैनेडा को प्रेअरी प्रांतों और ब्रिटिश कोलंबिया के साथ जोड़ता है।
व्हाइट रिवर पूरे उत्तरी अमेरिका से बहुत से लोगों को आकर्षित करता है, जो उत्तर-पूर्वी ओन्टेरियो के प्राकृतिक सौंदर्य को अनुभव करना चाहते हैं। यहां के निवासी गर्मियों के महीनों में तैराकी, नौका विहार, मछली पकड़ने से लेकर सर्दियों के महीनों में स्नोमोबाइलिंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग और स्नोशूइंग का आनंद लेते हैं।
1000 की आबादी वाला व्हाइट रिवर एक छोटा पर बढ़ रहा समुदाय है। कैनेडा के प्रमुख हाई वे में से एक पर स्थित होने के कारण, नए उद्योग, सेवाएं और लोग यहां थोड़े समय के लिए आते हैं और अक्सर व्हाइट नदी में स्थायी रूप से बस जाते हैं, जहां पर परिवार पालना, कारोबार करना और हमारा चमत्कारिक ग्रामीण परिवेश, जीवन का एक प्राकृतिक ढंग बन जाता है।
आपकी सुविधा के लिए, व्हाइट रिवर टाउनशिप को अपना सामुदायिक प्रोफ़ाइल ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर प्रसन्नता है। आप देखेंगे कि व्हाइट रिवर में विशाल संख्या में सेवाएं और सुविधाएं मौजूल हैं, जिनमें आगे विकास की शानदार संभावनाएं मौजूद हैं। आपके परिवार को बढ़ाने, एक सक्रिय आउटडोर जीवन शैली में रम जाने, और व्यापार के अवसर पैदा करने के लिए, व्हाइट रीवर एक शानदार जगह है।
हमें अपने समुदाय और सेवाओं के बारे में आपको जानकारी पैकेज भेजने पर प्रसन्नता होगी। यदि आप किसी विशेष मुद्दे के बारे में व्हाइट रिवर से किसी व्यक्ति के साथ बात करना चाहें, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
www.whiteriver.ca/article/contact-us-19.asp