कृपया आगे बढ़ने से पहले इस अस्वीकरण और प्रतिलिप्याधिकार सूचना को ध्यानपूर्वक और अच्छी तरह पढ़ लें।
उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो आप्रवासन पोर्टल (“पोर्टल”) को भाग लेने वाली उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो की नगर पालिकाओं (यहां इसके बाद इन्हें “नगर पालिकाएं” कहा जाएगा) की भागीदारी के माध्यम से विकसित किया गया है। पोर्टल में जो जानकारी है दी गई है वह आम तौर पर उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो, ओन्टेरियो, कैनेडा से संबंधित तथा प्रत्येक भाग लेने नगरपालिका द्वारा प्रदान की गई है।
प्रतिलिप्याधिकार © सिटी ऑफ थंडर बे निगम 2010 (भाग ले रही नगर पालिकाओं की ओर से)।
कानूनी मुद्दे
उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो आप्रवासन पोर्टल को जानकारी प्रयोजनों के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। भाग लेने वाली नगर पालिकाएं इस पर निर्भरता की कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करतीं और सभी जानकारी किसी भी प्रकार की वारंटी के बिना प्रदान की गई है।
नगर पालिकाएं जानकारी की सटीकता के लिए कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करतीं, जिसमें अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में किए गए अनुवाद का पाठ भी शामिल है, और न ही वे किसी भी ऐसे खर्च या नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं जो सीधे या परोक्ष रूप से इस जानकारी के उपयोग से उत्पन्न हुआ हो। ऐसी किसी भी जानकारी पर भरोसा करने या उसका इस्तेमाल करने से पहले, उसे स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया जाना चाहिए। अनुवाद की गई सामग्री केवल जानकारी और सुविधा के लिए प्रदान की गई है।
यह संभव है कि इस जानकारी में त्रुटियां या चूकें हों। नगर पालिकाएं इसके विपरीत कोई प्रतिनिधित्व नहीं करतीं।
यह जानकारी तेजी से बदलते विषयों से संबंधित है। हो सकता है जब आप इस साइट को देखें उस समय इस पर दी गई बातें सही न हों। साइट पर मौजूद सटीक जानकारी उपयोग के बाद तुरंत अप्रचलित हो सकती है।
किसी लिंक की गई साइट की सामग्री या लिंक की गई साइट के भीतर दिए गए लिंक की सामग्री के लिए, नगर पालिकाएं न तो जिम्मेदार हैं और न ही और न ही कोई वारंटी देती हैं। किसी लिंक को शामिल करके, नगर पालिकाओं का आशय लिंक की गई साइट के समर्थन, जांच या सत्यापन से नहीं है और यहां दिए गए अनुसार अस्वीकरणों, छूटों और विज्ञप्तियों सहित सभी शर्तें और निबंधन ऐसी लिंक की गई साइटों पर लागू होंगे।
इस वेब साइट में उल्लिखित, शामिल की गई, इस पर या इससे लिंक की गई किसी भी जानकारी या सामग्री से कोई भी ऐसा अर्थ न निकाला जाए कि किसी भी तीसरी पार्टी के उत्पादों या सेवाओं के लिए कोई भी व्यक्त या निहित समर्थन शामिल है। इस साइट की सामग्री के लिए सिटी ऑफ थंडर बे द्वारा भाग लेने के नगर पालिकाओं की ओर से प्रतिलिप्याधिकार हासिल किया गया है। वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए इसका वितरण या इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। प्रतिलिप्याधिकार नोटिस के साथ, जानकारी प्रयोजनों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
तकनीक
उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो आप्रवासन पोर्टल को सबसे अच्छे तरीके से 1024 x 768 के रेज़ोलूशन पर, माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर 6.0 उच्चतर या फायरफॉक्स 3.0 या उच्चतर के साथ देखा जा सकता है।
यह साइट जावास्क्रिप्ट, फ्लैश और एएसपी डॉट नेट का उपयोग करती है। जब माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर 6.0 उच्चतर या फायरफॉक्स 3.0 या उच्चतर से नीचे की ब्राउजर प्रौद्योगिकी उपयोग की जाती है तो कुछ विशेषताएं खो सकती हैं।
जानकारी एकत्र करना
आप हमारी वेब साइट पर जाते हैं, तो हमारा वेब सर्वर संचालन और हमारी वेब साइट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, स्वचालित तरीके से सीमित मात्रा में कुछ आवश्यक जानकारी एकत्र करता है। इसमें से कुछ जानकारी में (जैसे कि ब्राउज़र प्रकार) से यह पता नहीं चलता कि आप कौन नहीं हैं, लेकिन जबकि अन्य जानकारी से, जैसे कि आपका इंटरनेट डोमेन नाम या पते से आपकी पहचान हो सकती है। व्यक्तिगत पहचान किस हद तक होगी वह आपके इंटरनेट सेवा प्रदाता द्वारा अपनाए गए “नामकरण मानकों” निर्भर करती है। आप अपने प्रदाता के साथ पूछताछ कर जांच कर सकते हैं कि इस संबंध में उनकी नीतियां और कार्यप्रथाएं क्या हैं।
उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो आप्रवासन पोर्टल सांख्यिकीय विश्लेषण और साइट के इंटरैक्टिव भागों के लिए कुकीज का उपयोग करता है और राय और आवेदन-पत्रों के रूप में ऐसी प्रणालियों के माध्यम से स्वेच्छा से दी गई जानकारी एकत्र करता है.
कोई भी निजी जानकारी जो हम अपनी वेब साइट के द्वारा एकत्र करते हैं, वह म्युनिसिपल फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन और प्रोटेक्श़न ऑफ प्राईवेसी एक्ट का अनुपालन करते हुए एकत्र की जाती है।
उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो आप्रवासन पोर्टल से संबंधित गोपनीयता मुद्दों के बारे में कोई भी प्रश्न सिटी ऑफ थंडर बे कॉर्पोरेट टैक्नोलॉजी डिविज़न
म्युनिसिपल फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड प्रोटेक्श़न ऑफ प्राईवेसी एक्ट कोऑर्डिनेटर को भेजे जा सकते हैं।
सहायता
यदि आपको हमारी साइट देखने में कोई गंभीर समस्या आती है, तो कृपया सहायता के लिए उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो आप्रवासन पोर्टल
कॉर्पोरेट वेबमास्टर या अपने विनिर्माता से संपर्क करें।