Skip Navigation
उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में व्यापार करना
व्यापार करना |

उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में व्यापार करना

कैनेडा के केंद्र में एक रणनीतिक स्थान, आधुनिक परिवहन संपर्क, एक स्वच्छ प्राकृतिक पर्यावरण और विश्वसनीय ऊर्जा आपूर्ति बस कुछ ही कीमती परिसंपत्तियां हैं जो उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो को एक आकर्षक व्यापार की जगह बनाते हैं.

इसमें वानिकी और खनन के प्राकृतिक संसाधन उद्योगों, उभरते विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुंज, और एक अत्यंत कुशल श्रमबल जोड़ दें, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि क्यों उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो कैनेडा के कुछ अग्रणी उद्यमियों और कारोबारों के लिए चुनिंदा आधार है.

इस क्षेत्र में विविध प्रकार के अहम मूल्यवर्धित आर्थिक क्षेत्र हैं और उनमें शामिल हैं विनिर्माण, जैव चिकित्सा, पर्यावरण, सूचना प्रौद्योगिकी, रचनात्मक उद्योग और पर्यटन.

उद्योगों और कारोबारों के लिए शुरूआत करने, विकास, विस्तार और परियोजनाओं को दूसरी जगह ले जाने में सहायता करने के लिए विभिन्न सरकारी निधिपोषण कार्यक्रम और सलाहकार सेवाएं उपलब्ध हैं. विस्तृत जानकारी के लिए हमारे निधिपोषण संसाधन पृष्ठ को देखें.

चाहे आप एक छोटी सी, वैज्ञानिक फ़र्म हों जो शुरूआत के लिए प्रयोगशाला की जगह की तलाश में हो; या एक रचनात्मक व्यापार हों जिसे एक प्रेरणादायक कार्यस्थल की आवश्यकता हो; या फिर आप विनिर्माता हों जिसे एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र की जरूरत हो, उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में यह सब कुछ है.

यदि आपको जानकारी चाहिए हो कि उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में व्यापार कैसे स्थापित किया जाए, हमारे निवेश के अवसरों के बारे में जानना हो अथवा इस क्षेत्र में उत्कृष्ट व्यापार सहायता और संसाधनों के बारे में, तो आपको इस वेबसाइट पर वह सब कुछ मिलेगा जो आपको चाहिए.

हम कहां हैं |
A globe with a target locating Northwestern Ontario.
फोटो गैलरी |
Thumbnail of NWO in the Fall for Photo Gallery

त्वरित तथ्य |
ओन्टेरियो कैनेडा का दूसरा सबसे बड़ा प्रोविंस है, जो एक मिलियन वर्ग किलोमीटर (415,000 वर्ग मील) से बड़े क्षेत्र में फैला है - क्षेत्र फ्रांस और स्पेन के संयुक्त क्षेत्रफल से भी बड़ा.