Skip Navigation
उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो को चुनें
स्वागतम |

उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो को चुनें

एक नए देश, प्रोविंस या रीजन में ले जाने का फैसला जीवन बदलने वाला फैसला होता है. अपना घर बनाने के लिए सही समुदाय का चयन करना, निर्णय लेने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इससे आपको जल्दी से बसने में सहायता मिलेगी.

क्या आप कैनेडा में बसने पर विचार कर रहे हैं? उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो कैनेडा के केंद्र में स्थित है और यह अपनी श्रेष्ठ जीवन गुणवत्ता और प्राकृतिक विविधता के लिए सबसे अधिक विख्यात है. सबसे अच्छा जीवन चाहे आप अपना नया घर सिटी ऑफ थंडर बे में खोजें या इस रीजन के छोटे शहरों में, उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो के समुदाय शानदार भू-दृश्य, उत्कृष्ट शिक्षा, आवास और स्वास्थ्य देखभाल, निम्न अपराध दर, जीवंत संस्कृति और चारों मौसम में आउटडोर मनोरंजन प्रदान करते हैं.

उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो आप्रवासन पोर्टल, उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो के समुदायों में रहने, काम करने, शिक्षा और व्यापार करने के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कैनेडा में आपका जीवन सफल हो.

आप जो भी जीवनशैली चाहें, आपको वह यहां उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो के शहरों और कस्बों में मिल जाएगी. हमारे शहरों और कस्बों को जानें.