Skip Navigation
उत्तर पश्चिम ओन्टेरियो में शिक्षण
सीखना |

उत्तर पश्चिम ओन्टेरियो में शिक्षण

शिक्षा उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. हम अपने छोटे बच्चों को शिक्षित करने और आजीवन सीखने के अवसर प्रदान करने की जिम्मेदारी लेते हैं.


उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में बेहतरीन स्कूल हैं, किंडर-गार्टन से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक. 5 -18 वर्ष के बीच की उम्र के सभी बच्चों और युवाओं के लिए अपनी पसंद की राजभाषा में शिक्षा अनिवार्य और निःशुल्क है. प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल सेवाएं पब्लिक और प्राइवेट स्कूलों द्वारा अँग्रेज़ी और फ्रेंच दोनों भाषाओं में प्रदान की जाती हैं. माता-पिता के पास अपने बच्चों के लिए घरों में स्थित स्कूलों का भी विकल्प है.

ओन्टेरियो का शिक्षा मंत्रालय अनेक प्रकार की मुक्त विद्यालय प्रणालियां प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है. उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में सैकड़ों सरकारी धन से चलाए जाने वाले प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल हैं, जो सभी क्षमताओं के छात्रों के लिए प्रथम श्रेणी की शिक्षा प्रदान करते हैं, जिनमें विशेष ज़रूरतों वाले छात्र भी शामिल हैं.

सभी उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो स्कूलों में आमतौर पर कक्षाओं के आकार छोटे होते हैं. साथ ही, साक्षरता और संख्या-पठन कौशल उच्च होते हैं. अन्य लाभों में शामिल हैं अनुकूल छात्र-शिक्षक अनुपात, अभिनव शिक्षण प्रौद्योगिकी का उपयोग और आधुनिक स्कूल सुविधाएं.

उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो को अपने विश्वस्तरीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों पर उतना ही गर्व है, जो अंशकालिक या पूर्णकालिक आधार पर अनेक प्रकार के प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और विश्वविद्यालय डिग्री पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं. उत्तरी ओन्टेरियो चिकित्सा स्कूल (NOSM), जिसने 2005 में अपना थंडर बे परिसर खोला था, 30 सालों में पहले कैनेडा का पहला नया मैडिकल स्कूल है.

प्रौढ़ शिक्षा और प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे रीजन के आसपास उपलब्ध हैं और इनमें कॉन्टेक्ट नॉर्थ जैसे नेटवर्कों के माध्यम से लोचयुक्त दूरस्थ शिक्षा और वर्चुअल शिक्षा कार्यक्रम शामिल हैं.

चाहे आप एक माता-पिता हों, एक छात्र या फिर शिक्षा में लौटने के इच्छुक कोई वयस्क हों, कैनेडा में स्कूल प्रणाली के बारे में और आपके लिए उपलब्ध आजीवन शिक्षा अवसरों के बारे में जान लेना महत्वपूर्ण है.

हम कहां हैं |
A globe with a target locating Northwestern Ontario.
फोटो गैलरी |
Thumbnail of NWO in the Fall for Photo Gallery

त्वरित तथ्य |
ओन्टेरियो कैनेडा का दूसरा सबसे बड़ा प्रोविंस है, जो एक मिलियन वर्ग किलोमीटर (415,000 वर्ग मील) से बड़े क्षेत्र में फैला है - क्षेत्र फ्रांस और स्पेन के संयुक्त क्षेत्रफल से भी बड़ा.