Skip Navigation
उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में रहन-सहन
रहन-सहन |

उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में रहन-सहन

उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में रहने के मुख्य लाभ क्या-क्या हैं? संक्षेप में, ये लाभ हैं, हमारे जीवन की बेहतर गुणवत्ता.

दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील सुपीरियर झील के प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर; आधुनिक सिटी ऑफ थंडर बे तक, दुनिया में रहने के लिए सबसे सस्ते शहरी केंद्र के रूप में चुना गया उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो, विविध जीवन शैली के विकल्प प्रदान करता है.

ओन्टेरियो में, उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो के किसी भी अन्य क्षेत्र से कम घनी आबादी है. इसका ज्यादातर भाग ग्रामीण है जहां 235,000 निवासी एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में निवास करते हैं. उत्तरी जंगल, नदियां और झीलें इस क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, और इसके शहरों और कस्बों के बीच कई वन्य पार्क और संरक्षित क्षेत्र हैं.

सिटी ऑफ थंडर बे उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो की राजधानी है. क्षेत्र के 50% से अधिक निवासी थंडर बे महानगरीय क्षेत्र में रहना और काम करना पसंद करते हैं, जो कि एक ग्रामीण माहौल में शहरी जीवन के सभी लाभ प्रदान करता है और इस तरह अपने मोटो के अनुरूप हैः प्रकृति से ही श्रेष्ठ.

उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो का स्वरूप भले ही मुख्य रूप से ग्रामीण हो लेकिन निश्चित रूप से इस क्षेत्र के आस-पास गतिविधियों की कोई कमी नहीं है. यहां के निवासियों को पूरे वर्ष वे सभी सुविधाएं और सेवाएं सुलभ हैं, जिनकी उन्हें आवश्यकता होती है. किफायती आवास और परिवहन, उत्कृष्ट नगरपालिका सेवाएं, विश्व स्तर की स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल, शानदार शॉपिंग और मनोरंजन व फुरसत के लिए अनेक विकल्प, सभी मिलकर सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण का निर्माण कर एक ऐसी जीवन गुणवत्ता प्रदान करते हैं, जो किसी से भी कमतर नहीं.

कई देशों, संस्कृतियों और धर्मों के लोग उत्तर पश्चिमी ओन्टेरियो में रहते हैं. यह एक सुरक्षित, मित्रवत् क्षेत्र है - अच्छी तरह से रहने और एक परिवार का पोषण करने के लिए एकदम उपयुक्त जगह.

हम कहां हैं |
A globe with a target locating Northwestern Ontario.
फोटो गैलरी |
Thumbnail of NWO in the Fall for Photo Gallery

त्वरित तथ्य |
कैनेडा से बाहर जाने वाले समस्त विनिर्मित निर्यात का लगभग 60 प्रतिशत भाग ओन्टेरियो से आता है